Add To collaction

कैसी शिक्षा कैसा नाम-09-Dec-2023

कैसी शिक्षा कैसा नाम 


क्या है उत्तर क्या है दक्षिण 

कैसी शिक्षा कैसा नाम 

भोली भाली कितनी प्यारी 

जनता को रोटी से काम 

भाड़ में जाए पढ़ना लिखना 

अच्छा जीवन अच्छा धाम 

जो होगा देखा जाएगा 

पैक बनेगा हर एक शाम

किए बिना ही मेहनत कुछ भी

राशन मिलता दो-दो बार

मिले खतौनी वाला रुपया

रुपया आवे छप्पर फाड़

कौन जरुरत करने का कुछ

मेहरबान है जब सरकार

क्यों कुछ जाने क्यों कुछ माने

किसका क्या है अब दरकार। 

बड़े मौज से बीत रहा है

चिंता फिकर नहीं दिन रात

फिर काहें कै फ़िक्र करे हम

कटत दाल अरहर और भात

दादा बाबा पढ़े ना कोई

हम पढ़िकै फिर का बन जाब

ना कुछ मिलिहै काम अगर तो

दारू पीकर बनब नबाब

मरिकै का कुछ लैइकै जाबै

सब पड़ा यहीं रह जाएगा  

बाप पूत फिर करब नरेगा

पैसा दो गो आएगा

काली अक्षर भैंस बराबर

जीवन में क्या उसका काम

क्या है उत्तर क्या है दक्षिण 

कैसी शिक्षा कैसा नाम। 


            रचनाकार 

       रामबृक्ष बहादुरपुरी 

    अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश 



   27
6 Comments

सुन्दर अभिव्यक्ति और खूबसूरत भाव

Reply

kashish

12-Dec-2023 04:05 PM

Amazing

Reply

Sushi saxena

11-Dec-2023 02:15 PM

V nice

Reply